तीन चौकीदारों के आश्रितों को अब तक नहीं मिली नौकरी

नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद भी अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं मिलने पर चान्हो के तीन चौकीदारों के आश्रित परिवार के सदस्यों ने रांची के उपायुक्त को आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है.

प्रतिनिधि, चान्हो.

नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद भी अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं मिलने पर चान्हो के तीन चौकीदारों के आश्रित परिवार के सदस्यों ने रांची के उपायुक्त को आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. रांची जिला चौकीदार संघ के सदस्य शिवचरण लोहरा की नेतृत्व में आश्रित परिवार के सदस्यों ने सोमवार को रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर उन्हें आवेदन दिया. जिसमें बताया गया है कि चान्हो प्रखंड के चोड़ा मुड़कम डंगरा पतरा के रहनेवाले चौकीदार विश्वनाथ महली का पांच सितंबर 2021 को, बड़ा हुटार निवासी लिट्टू अहीर का 25 जनवरी 2022 को तथा रानीचांचो के हरखू गोप का 22 मार्च 2024 को निधन हो गया था. इसके बाद मृत चौकीदारों के आश्रित परिवार के सदस्यों ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करायी. बावजूद अभी तक आश्रित सदस्यों को नौकरी नहीं मिली. जबकि उनके क्षेत्र में अभी दूसरे चौकीदारों की नियुक्ति कर दी गयी है. जिससे आश्रित परिवार के लोग परेशान हैं. उन्होंने उपायुक्त से अनुकंपा पर नौकरी देने के लिए पहल करने की गुहार लगायी है.

कार्यावधि के दौरान तीन चौकीदारों का हुआ था निधन

आश्रितों ने रांची के उपायुक्त से लगायी गुहारB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >