झांसा देकर सरसों तेल भरा टिन ले गये बदमाश

बीजुपाड़ा चौक स्थित एक किराना दुकान से स्कूटी सवार दो युवकों ने दुकानदार को झांसा देकर 6000 रुपये का सरसों तेल का टिन लेकर फरार हो गये.

चान्हो.

बीजुपाड़ा चौक स्थित एक किराना दुकान से स्कूटी सवार दो युवकों ने दुकानदार को झांसा देकर 6000 रुपये का सरसों तेल का टिन लेकर फरार हो गये. दुकानदार ने मामले की सूचना चान्हो पुलिस को दी है. बताया जा रहा है कि बीजुपाड़ा के अजय साहू के किराना दुकान में मंगलवार की शाम को स्कूटी से दो युवक पहुंचे और उनसे सलोनी का एक टिन सरसों तेल निकलवाया. साथ ही उनसे एक बड़ा बोतल टमाटर सॉस की भी मांग की. अजय साहू जैसे ही सॉस निकालने के लिए दुकान के अंदर गये. दोनों युवक सरसों तेल का टीन लेकर फरार हो गये. अजय साहू के अनुसार एक सप्ताह पहले भी जब दुकान में उनकी मां थी तो दो युवक उन्हें झांसा देकर एक टिन सरसों का तेल लेकर भाग गये थे. चान्हो पुलिस दुकान का सीसीटीवी फुटेज निकाल कर युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >