रांची. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद राम कृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगा. राम कृपाल कंस्ट्रक्शन को प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने नियम विरुद्ध जाकर हॉट मिक्सिंग प्लांट के संचालन का दोषी पाया है. प्लांट का संचालन पर्षद से कंसर्न टू ऑपरेट लिये बिना ही किया जा रहा था. पश्चिम सिंहभूम निवासी बसंत महतो ने प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से राम कृपाल कंस्ट्रक्शन द्वारा बिना अनुमति हॉट मिक्स प्लांट शुरू करने की शिकायत की थी. कहा था कि कंपनी द्वारा नियम का उल्लंघन कर प्लांट काे संचालित किया जा रहा है. जिससे पर्यावरण के साथ स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा है. शिकायत की जांच करते हुए पर्षद ने पाया कि हॉट मिक्स प्लांट लगाने के पूर्व कंपनी ने कंसर्न टू ऑपरेट नहीं लिया है. प्लांट के नजदीक ही स्कूल भी संचालित होता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
