चिरैयाटांड़ में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार नाबालिगों की मौत से 20 घंटे तक पिपरवार-टंडवा सड़क जाम रहा. शुक्रवार को समझौता वार्ता के बाद शाम चार बजे सड़क पुन: खोला गया. जिसके बाद आवागमन सुगम हुआ. ग्रामीण मुआवजे के लिए बीच सड़क पर टेंट लगा कर शव के साथ धरना पर बैठे थे. बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. टंडवा बीडीओ देवलाल उरांव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीण प्रतिनिधियों की वार्ता हुई. इसमें बीडीओ ने सरकारी प्रावधान के तहत प्रत्येक मृतक के आश्रित परिवार को एक-एक लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया. वहीं, स्कॉर्पियो मालिक द्वारा दो लाख व ट्रांसपोर्टरों द्वारा एक लाख रुपये देने पर सहमति बनी. वार्ता के बाद प्रत्येक मृतक आश्रित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 50-50 हजार रुपये नकद दिये गये. इसके बाद पिपरवार पुलिस ने शवों को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए चतरा भेज दिया. पुलिस ने सड़क मार्ग से जाम हटा कर आवागमन प्रारंभ कराया. ज्ञात हो कि गुरुवार रात आठ बजे एक पल्सर बाइक में सवार चार नाबालिग की स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद मौत हो गयी थी. सभी मृतक हफुआ-बाराडीह के रहनेवाले थे. इसी वर्ष उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. वार्ता में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीतेश कुमार, मुखिया संगीता देवी, पंसस इना कुमारी, थाना प्रभारी अभय कुमार, धीरेंद्र कुमार शर्मा, मणिलाल महतो, रामलाल महतो, कैलाश महतो, रवींद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र प्रसाद महतो, जगदीश महतो, बसंत नारायण महतो, अंगद महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
पिपरवार के चिरैयाटांड़ में स्कॉपियो की चपेट आये थे बाइक सवार
चारो नाबालिग मृतक चतरा जिले के हफुआ-बाराडीह के रहनेवाले थेB
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.