चान्हो.
आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल टांगर में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक निरंजन शाही बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. निरंजन शाही ने पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की जीवनी व शिक्षक दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने वाले शिक्षकों का सम्मान करने का आह्वान किया. प्रधानाध्यापक अमीन अंसारी ने कहा कि शिक्षक हमें केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं. छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. अली रजा अंसारी व अशोक कुमार गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किये. संचालन अंकित डोना ने किया. मौके पर सद्दाम हुसैन, माजिद आलम, आलोक विपीन टोप्पो, सुभाष कुमार, बुद्धदेव उरांव, कलीमुल्लाह अंसारी, दिलीप कुमार, मेराज अंसारी, संजय उरांव, महरूशी अजीज, अजमेरी खातून सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
