विवि के शिक्षक व कर्मचारी एक दिन का वेतन दे कर करें सहयोग : यूजीसी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर के विवि, उच्च शिक्षण संस्थानों व कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मचारियों से कोरोना पीड़ितों के ईलाज व वायरस की रोकथाम के लिए एक दिन का वेतन देने का अनुरोध किया है.

रांची : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर के विवि, उच्च शिक्षण संस्थानों व कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मचारियों से कोरोना पीड़ितों के ईलाज व वायरस की रोकथाम के लिए एक दिन का वेतन देने का अनुरोध किया है. यूजीसी के अध्यक्ष प्रो डीपी सिंह ने सभी विवि के कुलपति, निदेशक व प्राचार्य से आग्रह किया है कि वे देश में आयी इस संकट से उबरने के लिए अपना आर्थिक सहयोग कर सकतेे हैं. राशि प्राइम मिनिस्टर रिलिफ फंड में जमा होगी. सचिव ने कहा है कि शिक्षण संस्थान का समाज में अहम स्थान होता है.

शिक्षक व कर्मचारी समाज को जागरूक करने का काम करते हैं. कोरोना वायरस से पूरा देश प्रभावित है. ऐसे में शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों व कर्मचारियों का यह प्रयास राहत दिला सकता है अौर कोरोना वायरस से निबटने के लिए सरकार द्वारा उठाये गये कदम में आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी. इधर यूजीसी के सचिव प्रो रजनीश जैन ने सभी विवि के कुलपति व कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेज कर कहा है कि जिनके यहां छात्रावास में विद्यार्थी रह रहे हैं, उनकी सुरक्षा करें. साथ ही उन्हें सुरक्षित रखते हुए उनकी जरूरतों को पूरा करायें. कुलपति व प्राचार्य इसके लिए टीम का गठन कर छात्रावास की निगरानी करायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >