पीजी कॉलेज की मांग को लेकर आज तमाड़ बंद

ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस

प्रतिनिधि, तमाड़.

तमाड़ थाना से सटे कृषि विभाग की भूमि पर पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों और युवाओं ने आंदोलन तेज कर दिया है. इसी कड़ी में रविवार शाम ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर पूरे तमाड़ क्षेत्र का भ्रमण किया और सोमवार को तमाड़ बंद का आह्वान किया. मशाल जुलूस राधा रानी मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य चौक-चौराहा, बस स्टैंड, नीचेटोली, रायडीह और डोड़िया मोड़ तक पहुंचा. इस दौरान लोगों ने पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की तथा क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, छात्रों और युवाओं से बंद को सफल बनाने की अपील की. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से तमाड़ में पीजी कॉलेज निर्माण की मांग की जा रही है. लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है. उनका कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है, बल्कि क्षेत्र के छात्रों और आनेवाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए किया जा रहा है. आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक कॉलेज निर्माण की दिशा में पहल नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा.

ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूसB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHAM HALDAR

SHUBHAM HALDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >