किसानों और रैयतों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को गोंदलीपोखर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें जनसमस्याओं को लेकर 19 मई को प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया. बैठक में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने राज्य सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया. कहा कि खतियानी रैयत अपनी ही जमीन की ऑनलाइन इंट्री कराने के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इसके अलावा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है, मईयां सम्मान योजना के लाभ से अधिकांश महिलाओं को वंचित कर दिया गया है. जल नल योजना में भ्रष्टाचार के कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है. विशिष्ट अतिथि रणधीर चौधरी व सुरेंद्र महतो ने भी कार्यकर्ताओं को आंदोलन को सफल बनाने की अपील की. बैठक की अध्यक्षता सुनील महतो, संचालन अजय भोक्ता ने किया. मौके पर रामसाय मुंडा, सोहराय बेदिया, राजेंद्र महतो, जगेश्वर महतो, अगमलाल महतो, नरेश साहू, रामनाथ महतो, सुप्रेश महतो, सुरेश महतो, कामेश्वर महतो, सोनू महतो, वसंत चौधरी आदि उपस्थित थे.