Taikwando: ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न, 20 खिलाड़ी हुए शामिल

रांची जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय बेल्ट ग्रेडिंग शिविर का आयोजन बटरफ्लाई स्कूल कांके रोड़ में किया गया.

रांची. रांची जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय बेल्ट ग्रेडिंग शिविर का आयोजन बटरफ्लाई स्कूल कांके रोड़ में किया गया. इसमें कांके रोड़ क्षेत्र के लगभग 20 ताइक्वांडो खिलाड़ी शामिल हुए. ग्रेडिंग का आयोजन रांची जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई एवं मुख्य सहयोगी के रूप में कोच अनंत नाग चंदन व ताराकांत पटेल मौजूद थे. वहीं येलो बेल्ट में गिरिशा सोढ़ानी, आर्य जिंदल, सान्वी प्रसून, यादिद्य अंश केरकेट्टा, अक्षत राणा, अंचित आदित्य राणा, मायरा सिन्हा, वैभव पाठक, सोनल सना उरांव व विहान सिंह सफल हुए. जबकि ग्रीन बेल्ट में अनन्या जीत व अराध्या गौरी, ग्रीन वन बेल्ट में अर्पित जॉय लकड़ा और रेड वन बेल्ट में संकेत खड़िया सफल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >