रांची में प्रभात खबर के ‘स्वस्थ झारखंड’ कॉन्क्लेव में वित्त मंत्री ने रिम्स डायरेक्टर से पूछे सवाल

Swastha Jharkhand Conclave: झारखंड की राजधानी रांची में प्रभात खबर ने ‘स्वस्थ झारखंड’ कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. इसमें स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर शामिल हुए. राधा कृष्ण किशोर ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर सवाल उठाये. उन्होंने रिम्स डायरेक्टर से ही सवाल किये.

Swastha Jharkhand Conclave: प्रभात खबर ने गुरुवार को ‘स्वस्थ झारखंड’ कॉन्क्लेव का आयोजन किया. इसमें विशेषज्ञों ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार पर चर्चा की. कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और स्वास्थ्य अपर सचिव अजय कुमार सिंह रेडिशन ब्लू पहुंचे. इस हेल्थ कॉन्क्लेव में रांची के कई प्रमुख डॉक्टर्स शामिल हुए. इस दौरान राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने पर चर्चा हुई.

स्वास्थ्य व्यवस्था का उचित विकास नहीं हो पाया – वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था का जितना विकास होना चाहिए था, उतना नहीं हो पाया. अलग झारखंड बनाने का उद्देश्य यही था कि झारखंड में व्यवस्था अच्छी हो सके, लेकिन एकीकृत बिहार वाले अस्पताल को ही झारखंड का रिम्स बना दिया गया.

स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल – किशोर

राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था आज पूरी तरह बदहाल है. बिहार से अलग होने के 25 सालों बाद आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स-2 बनाने का निर्णय लिया, ये बहुत बड़ी बात है. इस दौरान राधा कृष्ण किशोर ने रिम्स डायरेक्टर से अस्पताल के बदहाल हालात पर सवाल किये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य सचिव बोले- बेहतर लाइफस्टाइल बीमारियों से रखेगा दूर

वहीं, स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि झारखंड में लोगों को ये पता होना चाहिए कि एक अच्छी लाइफस्टाइल ही लोगों को कई बीमारियों से दूर रख सकती है. अगर आप खुद से अच्छा खाना खा रहे हैं, तो आप खुद ही कई बीमारियों से दूर हो चुके हैं.

3 सत्रों में आयोजित हुआ कॉन्क्लेव

कॉन्क्लेव के दौरान कुल 3 सत्रों में स्वास्थ्य के अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई. पहले सेशन में जहां स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और उसमें सुधार पर चर्चा हुई, तो दूसरे सत्र में प्राइवेट अस्पतालों की व्यवस्था पर चर्चा हुई.

कॉन्क्लेव में ये लोग भी रहे मौजूद

तीसरे सत्र के कार्यक्रम में मंच पर प्रभात खबर के चीफ एडीटर आशुतोष चतुर्वेदी, मैनेजिंग डायरेक्टर आरके दत्ता, वाइस प्रेसिडेंट विजय बहादुर, सीएफओ आलोक पोद्दार और झारखंड के स्टेट हेड विजय पाठक भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें

Ranchi news : झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत आगे ले जायेंगे : डॉ इरफान

झारखंड को मिले 91 नए CHO, MRI और सीटी स्कैन मशीन को लेकर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने की बड़ी घोषणा

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना मेरा एकमात्र लक्ष्य- मंत्री इरफान अंसारी

ऑनलाइन भी मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह, सरकार की इस योजना को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >