सब्जी-अचार ले लालू से मिलने पहुंचे समर्थक

लालू प्रसाद के समर्थक शनिवार को रिम्स के पेइंग वार्ड में सब्जी व अचार लेकर पहुंचे थे. छपरा, गोपालगंज व पटना से आये समर्थकों का कहना था कि लालू प्रसाद होली में तरह-तरह की सब्जी बनवाते थे.

रांची : लालू प्रसाद के समर्थक शनिवार को रिम्स के पेइंग वार्ड में सब्जी व अचार लेकर पहुंचे थे. छपरा, गोपालगंज व पटना से आये समर्थकों का कहना था कि लालू प्रसाद होली में तरह-तरह की सब्जी बनवाते थे. होली खेलने के बाद वह पुआ, पकवान व सब्जी खाते थे. होली पर उनकी कमी खल रही है. हालांकि डॉक्टराें के निर्देश पर सुरक्षा कर्मियों ने सामान को लालू के कमरे में नहीं जाने दिया. इधर, दूर-दराज से अाये समर्थकों ने शनिवार को अबीर व रंग लगाकर होली मनायी.

तीन लोगों ने मुलाकात की : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद से शनिवार को राजद के लोकसभा प्रत्याशी रहे फैसल अली, मुंगेर विधायक विजय कुमार व मोतीहारी से लोकसभा प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव ने मुलाकात की.

होली में लालू को पुआ खाने की मिली अनुमति

रिम्स के पेइंग वार्ड मेें भर्ती लालू प्रसाद को डॉक्टरों ने पुआ खाने की अनुमति दे दी है. डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि लालू प्रसाद का शुगर लेवल फिलहाल ठीक है. वर्तमान में उन्हें 40 यूनिट इंसुलिन दी जा रहा है. इसलिए होली में लालू को पुआ खाने की अनुमति दी गयी है. एक या दो पुआ व मीठा पकवान खा सकते हैं.

डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि होली के अगले दिन उनके शुगर लेवल की जांच की जायेगी. अगर शुगर का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया, तो इंसुलिन की मात्रा बढ़ायी जायेगी. साप्ताहिक मेडिकल रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि मांस, मछली, अंडा व पनीर खाने पर पहले से प्रतिबंध है. सब्जी खाने पर कोई पाबंदी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >