Sports : सबजूनियर बालिका चॉकबॉल टीम घोषित

14वीं राष्ट्रीय सब जूनियर चॉकबॉल प्रतियोगिता

रांची. झारखंड राज्य सबजूनियर बालिका चॉकबॉल टीम की घोषणा रविवार को कर दी गयी. यह टीम 21 से 23 मार्च 2025 तक साईं नगर शिरडी, जिला अहिल्यानगर, महाराष्ट्र में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय सब जूनियर चॉकबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधत्व करेगी. सभी खिलाड़ियों को टीम में चयन होने पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुढ़मू की वार्डेन अनिमा रानी महतो, उमा कुमारी एवं शारिरिक शिक्षिका शांति कुमारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी. झारखंड राज्य चॉकबॉल टीम 18 मार्च को शाम में रांची रेलवे स्टेशन से साईं नगर शिरडी महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करेगी.

सब जूनियर बालिका चॉकबॉल टीम :

अनुष्का खलखो (कप्तान) रेखा कुमारी, सलोनी कुमारी, रानी कुमारी, कृति कुमारी, मीना कुमारी, निभा कुमारी, संध्या कुमारी, सृष्टि कुमारी, पूनम कुमारी, रिया कुमारी प्रशिक्षक शुभम उरांव व मैनेजर अंजू कुर्रे शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >