तलाकशुदा महिला प्रेमी के साथ फरार

थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ निवासी शाहिना सुल्ताना पिता शमशेर आलम उर्फ मुन्ना मंगलवार अहले सुबह लगभग तीन बजे अपने प्रेमी चूड़ी टोला निवासी अयान अहमद पिता अंसार आलम के साथ फरार हो गयी.

कांके.

थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ निवासी शाहिना सुल्ताना पिता शमशेर आलम उर्फ मुन्ना मंगलवार अहले सुबह लगभग तीन बजे अपने प्रेमी चूड़ी टोला निवासी अयान अहमद पिता अंसार आलम के साथ फरार हो गयी. इस संबध में अयान की मां नसीमा खातून ने कांके थाना को दिये प्राथमिकी में बताया कि तलाकशुदा महिला उसके बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसा कर काफी लंबे समय से मिल रही थी. बताया कि महिला के अपने पहले पति से एक पुत्र भी है. मामले की जानकारी मिलने पर नसीमा ने महिला के माता-पिता को अपने पुत्री को उसके पुत्र से दूर रखने की हिदायत दी थी. उसके बाद भी महिला उसके पुत्र से लगातार संपर्क में थी. जिसके बाद मामला 26 फरवरी को कांके थाना पंहुचा था. दोनों पक्षों को पुलिस ने समझा कर व दोनों प्रेमी-प्रेमिका को दोबारा नहीं मिलने की लिखित आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था. उसके बाद भी दोनों फरार हो गये. नसीमा ने दोनों को भगाने व छुपाने का आरोप शाहीना सुल्तान के पिता शमशेर आलम व उसकी पत्नी पर लगाया है. साथ ही उसने पुलिस को अपने पुत्र के जान का खतरा होने की बात कही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं पुलिस दोनों फरार प्रेमी-प्रेमिका की तलाश में जुटी है.

फोटो, तलाकशुदा महिला शाहीना सुल्ताना व प्रेमी अयान अहमद.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >