सब जूनियर नेशनल वुशु में झारखंड के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

जम्मू यूनिवर्सिटी में 26 से 31 मार्च तक सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता व खेलो इंडिया सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था.

रांची. जम्मू यूनिवर्सिटी में 26 से 31 मार्च तक सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता व खेलो इंडिया सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने कुल सात पदक जीते. इसमें नैयर शान अहमद और श्रेया कुमारी ने कांस्य, उज्जवल पाल ने रजत और कांस्य पदक जीता. वहीं खेलो इंडिया में कशिश राज और शीतल कुमारी ने रजत और रौशनी कुमारी ने कांस्य पदक जीता. झारखंड दल की इस सफलता पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसीडेंट प्रदीप वर्मा, चंचल भट्टाचार्य, मिथलेश साहू, शिवेंद्र दूबे सहित अन्य ने बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >