रांचीः पिपरवार, डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा की छात्राओं ने कलस्टर स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 पदक हासिल किए हैं. जानकारी के अनुसार अंडर- 14 गर्ल्स वर्ग में ओवरऑल चैंपियन व अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में प्रथम रनर अप का खिताब अपने नाम किया.
प्रिंसिपल ने सभी छात्राओं को दी बधाई
प्रतियोगिता में विद्या राज, आलिया नाज, हिमानी कुमारी, स्मृति सम्राट, अदिति कुमारी, माही कुमारी, माही कुमारी यादव और सुप्रिया ने 2-2 स्वर्ण पदक प्राप्त किया. जबकि आलिया नाज ने 4 स्वर्ण पद अपने नाम किया. वहीं, इस उपलब्धि पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा के प्रिंसिपल साहिल ठकरान ने सभी छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी.
