TECH NEWS : जानिए... एआइ 24 घंटे मदद को तैयार

आपको पता होगा कि आपके साथ एक और साथी साया की तरह रहता है. जब आप सो कर जगते हैं तो एक अदृश्य साथी भी जाग चुका होता है.

पढ़ाई या होमवर्क, रिज्यूम बनाना, फोटो एडिटिंग, खरीदारी में सलाह जैसे काम करा सकते हैं. फेसबुक, व्हाट्सेप और इंस्टाग्राम जितना आसान है एआई से काम कराना.

रांची (मुन्ना सिंह की रिपोर्ट). आपको पता होगा कि आपके साथ एक और साथी साया की तरह रहता है. जब आप सो कर जगते हैं तो एक अदृश्य साथी भी जाग चुका होता है. वह साथी है कृत्रिम बुद्धिमता यानी एआई. यह कोई दूर की भविष्य की तकनीक नहीं, बल्कि आज की हकीकत है, जो चुपचाप हमारे रोजमर्रा के काम आसान, तेज और ज्यादा प्रभावी बना रहा है. एआई अब सिर्फ टेक्निकल एक्सपर्ट्स की चीज नहीं रह गया है. यह अब आम लोगों के लिए भी उतना ही जरूरी टूल बन चुका है. विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट्स, असाइनमेंट्स और रिज्यूम बनाने में इसका उपयोग कर रहे हैं, तो वहीं बिजनेस प्रोफेशनल्स रिपोर्ट्स, ईमेल और मार्केट एनालिसिस में इसका सहारा ले रहे हैं. यहां तक की घर संभालने वाले पुरुष और महिलाएं भी शाॅपिंग लिस्ट, रेसिपी आइडिया या बच्चों की पढ़ाई में एआई की मदद ले रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में हर तीन में से एक इंटरनेट यूजर किसी न किसी रूप में एआई टूल्स का इस्तेमाल कर रहा है. आइये जानते हैं कि कौन से एआई ऐप 10 काम आसानी से कर सकते हैं. प्रस्तुत है मुन्ना सिंह की रिपोर्ट…

1. होमवर्क या पढ़ाई में मदद

ऐप : Gemini, Quizlet, Socratic.

आप यदि किसी सवाल में फंस गये हैं तो फोटो खींचकर सोक्रेटिक पर डाल दें. जवाब चंद सेकेंड में मिलेगा. क्विजलेट से एआई फ्लैसकार्ड बना सकते हैं, जिससे कुछ भी याद करने में मदद मिलती है. किसी भी टॉपिक पर छोटा और आसान एक्सप्लेनेशन मिल सकता है. इसी तरह किसी विषय पर आपको विस्तृत जानकारी चाहिए तो जेमिनी से मदद मिल सकती है. यदि ऐप इंस्टॉल नहीं करना चाहते हैं तो इनकी वेबसाइट पर भी ये काम कर सकते हैं.

———————–

2. फोटो एडिटिंग या कोलार्ज बनाना

ऐप : Remine, canva, Fotor.

इनसे फोटो की क्वालिटी बढ़ा सकते हैं. बैकग्राउंड हटा सकते हैंं और चेहरे का ग्लो भी बढ़ा सकते हैं. रेमाइन पुरानी और धुंधली फोटो को हाई क्वालिटी बनाता है. आप फोटो को जैसा चाहे वैसा लुक दे सकते हैं. कैनवा में टेम्पलेट चुनकर फोटो सजा सकते हैं. फोटोर ऑटो कलर और लाइट बैलेंस करता है. इसमें से किसी ऐप में आप फोटो अपलोड करें और इन्हांस या एडिट बटन पर क्लिक करें. कुछ ही सेकेंड में शानदार तस्वीर मिल जायेगी.

———————–

3. बिजनेस और प्रोजेक्ट के आइडिया

ऐप : ChatGTP, Nation AI, Ideanote.

चैटजीटीपी से पूछे कि मुझे पांच जन्मदिन की थीम आइडिया या मार्केटिंग प्लान और छोटे दुकान के लिए आइडिया दीजिए तो वह कुछ सेकेंड में आपके सामने आइडिया शेयर कर देगा. यदि हिंदी में जवाब चाहते हैं तो इसी सवाल को हिंदी में भी पूछ सकते हैं. आपको जिस भाषा में चाहिए वह तुरंत उपलब्ध करा देगा. नेशन एआई से प्रोजेक्ट का पूरा स्ट्रक्चर तैयार कर सकते हैं. आइडिया नोट टीम के साथ आइडिया शेयर करने और सुधारने के लिए बेस्ट माना जाता है.

—————————–

4. शिकायत या किसी समस्या से जुड़ा आवेदन

ऐप : ChatGTP, Writesonic, Copy AI.

मान लीजिए, आपके मुहल्ले की स्ट्रीट लाइट खराब है और नगर निगम को एक लेटर लिखना है, तो बस लिखे, इसके बाद आपके सामने तुरंत आवेदन लिखा हुआ मिलेगा. इसमें जो आपको बदलाव करना है वह अपने हिसाब से कर सकते हैं. हिंदी या अंग्रेजी समेत किसी भाषा में आवेदन चाहिए तो वह आसानी से तैयार कर सकता है. इसके अलावा देश के किसी भी विभाग में आवेदन या समस्या की जानकारी देनी होगी तो आप आसानी से मदद ले सकते हैं.

————————–

5. खरीदारी में सलाह

ऐप : Perplexity AI, ChatGTP.

यदि आपको लैपटॉप या मोबाइल खरीदना है तो आप चैटजीटीपी से पूछे कि 40000 के आसपास में बेस्ट लैपटॉप, मोबाइल फोन या वाशिंग मशीन तो वह तुरंत जवाब देगा. यदि आप परप्लेक्सिटी से पूछेंगे तो वह तुलना करके आपको जानकारी देगा. साथ ही लिंक भी उपलब्ध करायेगा कि कौन किस तरह से रिव्यू किया है. यह उदाहरण है. इसके अलावा आप किसी तरह की खरीदारी में सहायता ले सकते हैं. आपको चंद सेकेंड में सलाह मिल जायेगी.

—————————

6. सोशल मीडिया पोस्ट या कैप्शन लिखने में मदद

ऐप : Caption AI, Copy AI, Canva Magic.

कई बार हमें अपनी फोटो या विडियो के लिए कुछ बढ़िया-सा कैप्शन समझ में नहीं आता, तो ऐसे में फोटो अपलोड करें और कैप्शन एआई में थीम डालें, जैसे ही आप उसमें प्रॉम्ट सबमिट करेंगे वह कुछ ही सेकेंड में कैप्शन लिखकर देगा. कैनवा मैजिक राइट पर भी यही काम कर सकते हैं. पोस्ट टाइप करें या जेनरेट कैप्शन क्लिक करते ही बढ़िया-सा कैप्शन मिल जायेगा.

—————————

7. किसी भाषा में ट्रांसलेशन

ऐप : Deepl, Google Translate, ChatGTP.

अंग्रेजी का कोई लेटर या पोस्ट है, जो समझ में नहीं आ रहा है तो उसमें एआई मदद कर सकता है. डीपल अबतक का सबसे सटीक अनुवाद करता है. इसके अलावा चैटजीटीपी या गूगल ट्रांसलेट की भी मदद ले सकते हैं. किसी भी भाषा को आप हिंदी या अंग्रेजी में अनुवाद करा सकते हैं. हालांकि मोबाइल में अब कई ऐसे ऐप आ गये हैं जो कैमरा के सामने करने पर उसका जिस भाषा में सेटिंग किये होंगे वह उस भाषा में अनुवाद करते हैं.

—————————–

8. रिज्यूम या कवर लेटर लिखना

ऐप : Kickresume, Teal HQ, ChatGTP.

कहते हैं कि एक बढ़िया कवर लेटर नौकरी के चांस कई गुना बढ़ा देता है. इन तीनों ऐप या वेबसाइट पर रिज्यूम या कवर लेटर आसानी से बना सकते हैं. किकरिज्यूम में प्रोफाइल डाले, एआई खुद फॉर्मेटेड रिज्यूम बना देगा. टील एचक्यू नौकरी के हिसाब से कवर लेटर सुझाता है. यदि ये कठिन लगे तो चैटजीटीपी से बोले कि शिक्षक की पोस्ट के लिए एक कवर लेटर या रिज्यूम बना दें तो वह भी कुछ सेकेंड में यह काम कर देगा.

—————————

9. स्मार्ट वॉच से स्वास्थ्य रिपोर्ट का विश्लेषण

ऐप : Fitbit AI in Sights.

स्मार्टवॉच और मोबाइल में रोज हेल्थ रिपोर्ट तो देख ही रहे होंगे. लेकिन, यह नहीं पता होगा कि हमारे दिनचर्या का स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ रहा है तो फीटबीट अब डेटा के साथ एनालिसिस देते हैं, जैसे नींद, स्ट्रेस या हार्ट रेट का मतलब क्या हुआ. गूगल फीट में रिपोर्ट अपलोड करने पर आपको हेल्थ ट्रेंड्स का आसान सारांश भी मिल जाता है. मतलब आपको अभी क्या करना चाहिए गलत जीवनशैली को कैसे सुधारना है वह बता देगा.

———————-

10. सेहत से जुड़ा एनालिसिस

ऐप : Healthifyme, Glass AI.

कई बार डॉक्टर तमाम तरह की रिपोर्ट लिख देते हैं. लैब रिपोर्ट मिल गयी. लेकिन, डॉक्टर के पास जाने में अभी काफी समय है. लेकिन, ये वक्त काटना मुश्किल हो जाता है कि पता नहीं रिपोर्ट में क्या आया है. हमारी सेहत पर क्या असर हो रहा है? इन दोनों एआई ऐप या वेबसाइट में से किसी पर अपनी लैब रिपोर्ट या ब्लड रिपोर्ट डालें. ग्लास एआई मेडिकल शब्दों का आसान भाषा में मतलब बताता है. हेल्थफाइ मी डाइट या एक्सरसाइज के साथ सुझाव भी देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

MUNNA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >