Jharkhand Weather : तेज हवाओं और काली घटाओं ने रांची को डराया, कांके में ओले गिरे, कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी

Weather Update रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के आधा दर्जन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात एवं ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया है.

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं. बादल घिर आये हैं और इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है. मौसम विभाग ने मंगलवार को 1:35 बजे तात्कालिक चेतावनी जारी कर यह बात कही. इसमें कहा गया है कि एक-दो घंटे के भीतर गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और रांची जिलों के कुछ भागों में बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है.

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि इन जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. हवाओं के साथ बारिश के बीच कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. इसलिए लोग घर से निकलने में सावधानी बरतें. विभाग ने खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है.

इधर, राजधानी रांची में तेज हवाएं चल रही हैं. आसमान में काले बादल घिर गये हैं. ठंडी हवाओं और काली घटाओं ने लोगों को डराना शुरू कर दिया. लेकिन, कुछ ही देर में सूर्यदेव प्रकट हो गये. इसके थोड़ी देर बाद ही बूंदाबांदी शुरू हो गयी. उधर, खबर है कि गुमला में इससे पहले तेज बारिश हुई. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. हालांकि, अभी तक मौसम की वजह से झारखंड के किसी कोने से किसी प्रकार की अप्रिय सूचना नहीं आयी है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि मौसम विभाग ने सुबह से दो तात्कालिक चेतावनी जारी की है. पहली चेतावनी 12:50 बजे आयी. इसमें गढ़वा (दक्षिणी भाग), लातेहार, लोहरदगा, गुमला और रांची में वर्षा और वज्रपात का अनुमान जाहिर किया गया, जबकि 1:35 बजे जारी दूसरी चेतावनी में कहा गया कि गढ़वा, चतरा रामगढ़, हजारीबाग एवं डाल्टनगंज के दक्षिणी भाग में अचानक तेज हवाओं का झोंका आयेगा. इस दौरान वज्रपात हो सकता है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >