राज्य में 20 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन हो: मेयर

राज्य में 20 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन हो: मेयर

रांची : मेयर आशा लकड़ा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरे राज्य में 20 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन करने की मांग की है. मेयर ने कहा कि जिस तरह से राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सामने आ रही है, इससे एक बात स्पष्ट है कि अब राज्य में कोरोना का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है.

ऐसे में अगर अब सरकार गंभीरता से कुछ कदम नहीं उठाती है, तो इसका खामियाजा पूरे देश के लोगों को उठाना पड़ेगा. मेयर ने कहा कि कोरोना को लेकर अब तक राज्य सरकार द्वारा जो भी तैयारी की गयी है, वह नाकाफी है. ऐसे में अगर इस बीमारी पर रोक लगानी है, तो सरकार को तुरंत लॉकडाउन की घोषणा करनी चाहिए. तभी संक्रमितों की संख्या पर रोक लग सकती है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >