होटवार स्थित राज्य फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी सील, 10 दिन पहले महिलाकर्मी पाई गयी थी कोरोना पॉजिटिव

होटवार स्थित राज्य फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एसएफएसएल ) को मंगलवार से सील कर दिया जायेगा़.

होटवार स्थित राज्य फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एसएफएसएल ) को मंगलवार से सील कर दिया जायेगा़. मंगलवार से रविवार तक प्रतिदिन एसएफएसएल को सैनिटाइज किया जायेगा. इसके बाद सोमवार को ऑफिस खोल दिया जायेगा़. यह जानकारी एसएफएसएल के निदेशक के बापुली ने दी़. एसएफएसएल की एक महिला पायी गयी थी पॉजिटिव, अन्य कर्मियों की जांच अब तक नहीं हेडिंग से प्रभात खबर ने खबर छापी थी, उसी के बाद निदेशक ने यह निर्णय लिया है़.

श्री बापुली ने कहा कि 10 दिन पहले महिलाकर्मी के पॉजिटिव पाये जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है़ इस दौरान सभी कर्मी होम कोरेंटिन में रहेंगे़ उन्होंने कहा कि हमारे यहां वर्क फ्रॉम होम नहीं हो सकता़ हमलोग 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही काम कर रहे है़ं, इसलिए रोस्टर करने से पूरा काम प्रभावित हो जायेगा.

महिलाकर्मी के पति पॉजिटिव थे, उन्हीं से वह कोरोना पाॅजिटिव हुई थी़ उस महिला के संपर्क में जितने भी कर्मी आये हैं, सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है़ उन्होंने कहा कि तुपुदाना में एएसआइ की हत्या की जांच करने गयी टीम की पीपीइ किट उनकी गलती से छूट गया था़ हमारे यहां जांच के लिए जाने वाले कर्मियों के लिए दो सेट पीपीइ किट दिये गये हैं.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >