एसएसबी ने शुरू किया ‘सुरक्षा वीर निर्माण कार्यक्रम’

रक्षा राज्य मंत्री ने फुटबॉल प्रतियोगिता का किया आगाज

अनगड़ा.

26वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा ‘सुरक्षा वीर निर्माण कार्यक्रम’ व ‘अल्बर्ट एक्का फुटबॉल प्रतियोगिता’ का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने राष्ट्र सेवा में जवानों के सर्वोच्च योगदान की सराहना की. उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में जवानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए नक्सल विरोधी अभियानों और ””ऑपरेशन सिंदूर”” का विशेष उल्लेख किया. कहा कि देश को ””विकसित भारत 2047”” बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में हमारे सुरक्षा बलों और युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है. इस अवसर पर 240 युवाओं को सेना व पुलिस में भर्ती के लिए प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी. डॉ राकेश रंजन के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर लगाकर दवा बांटी गयी. 30 जवानों ने रक्तदान किया. मौके पर डीआइजी मानमेंद्र सिंह नेगी, कमांडेंट शाश्वत कुमार, सीआरपीएफ के डीआइजी सतीश लिंडा, सरदार सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, डीएसपी अनुज उरांव, थाना प्रभारी गौतम रजवार, बीडीओ जयपाल सोय, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, जैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र महतो, उषा मार्टिन फाउंडेशन के डॉ मयंक मुरारी, मनोज चौधरी, सुनील महतो, रामसाय मुंडा, प्रमोद सिंह, दुर्गा पाहन, रौशन मुंडा आदि उपस्थित थे.

रक्षा राज्य मंत्री ने फुटबॉल प्रतियोगिता का किया आगाजB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >