Athletics: साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप देखने चेन्नई पहुंचे खेल निदेशक

अक्तूबर के पहले सप्ताह में रांची में सीनियर साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है.

रांची. अक्तूबर के पहले सप्ताह में रांची में सीनियर साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है. इसकी तैयारियों को देखने के लिए 11 से 13 सितंबर तक चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित चौथी साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के एथलेटिक्स स्पर्धा को देखने के लिए झारखंड के खेल निदेशक संदीप कुमार चेन्नई पहुंचे. यहां वे भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान व मालदीव के प्रतिनिधियों व खिलाड़ियों से मिले और अपने अनुभव साझा किये. इसके अलावा स्टेडियम में आयोजित विभिन्न स्पर्धा व खेल उपकरण के साथ खेल के प्रसारण समेत विभिन्न पहलुओं को जाना. इस अवसर पर श्रीलंका एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जेनरल पलीथा फर्नांडो, मालदीव के मुंते, साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष ललित भनोट, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक, अंतरराष्ट्रीय एथलीट अंजू बॉबी जार्ज सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >