Ranchi news : आइआइएम रांची में तैयार होगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स व मैनेजमेंट डेवलपमेंट सेंटर

आइआइएम रांची और सीपीडब्ल्यूडी के बीच हुआ एमओयू, जल्द शुरू होगा द्वितीय चरण का निर्माण कार्य

रांची. आइआइएम रांची और सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (सीपीडब्ल्यूडी) के बीच मंगलवार को एमओयू हुआ. एमओयू के तहत सीपीडब्ल्यूडी आइआइएम रांची के मौजूदा परिसर के रखरखाव के साथ द्वितीय चरण के निर्माण कार्य को पूरा करेगा. द्वितीय चरण के निर्माण कार्य के दौरान कैंपस में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण होगा. वहीं, मैनेजमेंट डेवलपमेंट सेंटर (एमडीसी) का भी निर्माण होना है.

आधारभूत संरचना होगी विकसित

इस अवसर पर सीपीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर एमपी सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिक) रोशन कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) बीपी चौरसिया, आर्किटेक्ट डॉ देब्रती चक्रवर्ती, आइआइएम रांची के निदेशक प्रो दीपक कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी सीएओ प्रो आनंद और प्रभारी कैंपस डेवलपमेंट प्रो नितिन सिंह उपस्थित थे. निदेशक दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि आइआइएम रांची पढ़ाने के साथ बेहतर अनुभव देने में विश्वास करता है. इसके लिए संस्थान के मौजूदा परिसर की आधारभूत संरचना को विकसित किया जायेगा. द्वितीय चरण के निर्माण कार्य के तहत जल्द ही विद्यार्थियों के अनुपात में नया हॉस्टल बनाया जायेगा. ताकि संस्थान के 1200 विद्यार्थी बेहतर शैक्षणिक परिवेश के साथ आरामदायक आश्रय का अनुभव ले सकेंगे. सीपीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर एमपी सिंह ने कहा कि द्वितीय चरण की आधारभूत संरचना को तय समय पर पूरा किया जायेगा.

क्या होगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में विद्यार्थियों के लिए स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, बैडमिंटन कोर्ट, स्क्वैश और क्रिकेट व फुटबॉल स्टेडियम को आकार दिया जायेगा. इसके अलावा आइआइएम रांची में मैनेजमेंट डेवलपमेंट सेंटर (एमडीसी) का भी निर्माण होना है, जहां संस्थान के प्राध्यापक, शोधार्थी समेत प्रबंधन क्षेत्र के एक्सपर्ट अपने शोध कार्य को बढ़ावा दे सकेंगे. इस पूरी प्रक्रिया में सीपीडब्ल्यूडी सहयोग करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >