अनगड़ा के मस्जिदों में पढ़ी गयी ईद की विशेष नमाज

बधाईयों का लगा रहा तांता

अनगड़ा. प्रखंड के मस्जिदों में गुरुवार को ईद की विशेष नमाज अदा की गयी. महेशपुर स्थित जामे मस्जिद व मस्जिद-ए-गौशिया, चिलदाग के मस्जिद-ए-आयशा व जामे मस्जिद, हेसल स्थित मस्जिद-ए-जैतून व जामे मस्जिद, सिकिदिरी, कुच्चू, जोन्हा, साल्हन, राजाडेरा, मासू मंझलाटोली में निर्धारित समय पर विशेष नमाज अदा की गयी. महेशपुर, हेसल, साल्हन, जोन्हा सहित विभिन्न जगहों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ. लोगों ने गले लगाकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >