सोनम वांगचुक के समर्थन में डकरा में प्रदर्शन

डकरा में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन हुआ। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा और छात्रों के अधिकारों की मांग उठाई गई।

डकरा: बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के क्षेत्रीय सचिव इरफान खान की अध्यक्षता में सोमवार को डकरा अंबेडकर पार्क में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन किया गया. दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के समर्थन में पहुंचे लोगों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया. सीटू के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा, छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

उन्होंने कहा कि शिक्षा और छात्रों के अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर देशभर में चिंता बढ़ रही है. जनहित के मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. वक्ताओं ने जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड नेहा, कॉमरेड आमीन और कॉमरेड दीपक पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर रहकर जन मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं. आरोप लगाया गया कि सरकार लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही है. कार्यक्रम का संचालन तौहीद आलम ने किया.

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो, रंथु उरांव, संतोष मेहता, सलामत अंसारी, अमर भोक्ता, फारूख नवाब, हैदर खां, फैयाज खान, अशोक राम, विक्रम आज़ाद, जगरनाथ महतो, बालमुकुंद पांडेय, सुभाष प्रजापति, रमेश तुरी, मंटू मुंडा, सरफराज खान, शाहिल रजा, हरि गंझू आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >