Ranchi News : दूसरे चरण में केंद्रीय बल की 585 कंपनी जवानों की रहेगी तैनाती

Ranchi News: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को मतदान होना है.

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को मतदान होना है. इसको लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 585 कंपनी, जैप की 60 कंपनी के अलावा जिला बल और होमगार्ड के 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है. इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बूथों पर कोबरा और एसटीएफ के जवानों को तैनात किया जायेगा. संभव है कि कुछ दुर्गम क्षेत्रों में पोलिंग पार्टी को हेलीकॉप्टर से भेजा जाये.

9938 भवनों में कुल 14218 बूथ बनाये गये हैं

दूसरे चरण में 9938 भवनों में कुल 14218 बूथ बनाये गये हैं. इनमें सामान्य बूथ 7390 व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 900 बूथ हैं. जबकि क्रिटिकल बूथों की संख्या 7000 है. गिरिडीह में 350 व बोकारो में 180 ऐसे बूथ हैं, जिसे नक्सल प्रभावित माना गया है. दूसरे चरण में धनबाद, बोकारो, दुमका, पाकुड़, गिरिडीह, साहिबगंज, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, रामगढ़, रांची व हजारीबाग जिला अंतर्गत विस क्षेत्रों में चुनाव होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >