समाजसेवी नारायण विश्वकर्मा नहीं रहे

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के संस्थापक सदस्य नारायण विश्वकर्मा (72) का निधन हो गया.

सिल्ली. सिल्ली के लोहार टोला निवासी एवं राधिका मैदान स्थित सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के संस्थापक सदस्य नारायण विश्वकर्मा (72) का रविवार को टीएमएच जमशेदपुर में आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. लोगों ने उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया. उनके निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, नगेन्द्र नाथ गोस्वामी समेत दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सोमवार को मुरी स्वर्ण रेखा नदी के मुक्ति धाम घाट पर उनके पुत्र आशीष विश्वकर्मा उर्फ पप्पू ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार में राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंहदेव, जयपाल सिंह, शुभेंदु सेनगुप्ता, राजेश साहू, सुमन अग्रवाल, भादुड़ी गोरांई, जगदीश गोरांई, ऋषि सोनार, कार्तिक गोरांई, स्वरुप दत्ता, मंजूर आलम, भरत देव साय, पूर्व मुखिया सुरेश मुंडा, विश्वनाथ साय, गुड्डू गोस्वामी, लुखु सरकार समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >