कोयलांचल के छह वुशु खिलाड़ी जयपुर रवाना

राजस्थान के जयपुर में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 14-19 जून तक आयोजित हो रहे 34वां राष्ट्रीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोयलांचल के छह खिलाड़ी शुक्रवार को रवाना हुए.

डकरा.

राजस्थान के जयपुर में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 14-19 जून तक आयोजित हो रहे 34वां राष्ट्रीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोयलांचल के छह खिलाड़ी शुक्रवार को रवाना हुए. सभी खिलाड़ियों को खलारी रेलवे स्टेशन से विदा किया गया. प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले खिलाड़ी अविनाश गंझू, विक्रम कुमार, भास्कर ठाकुर, शिवम उरांव, शीतल कुमारी और कुसुम कुमारी शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी झारखंड वुशु के 33 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं. जो ताऊलू स्पर्धा के विभिन्न प्रकार के इवेंट में भाग लेंगे. खिलाड़ियों को जिला वुशु संघ के महासचिव रजी अहमद ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया.

13 डकरा 05, रवाना होनेवाले खिलाड़ी.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >