होली को लेकर बढ़ी सिल्ली की रौनक, रंगों से सजा बाजार

सिल्ली मुरी समेत आसपास के इलाकों में बुधवार को होली का त्योहार मनाया जायेगा.

सिल्ली. सिल्ली मुरी समेत आसपास के इलाकों में बुधवार को होली का त्योहार मनाया जायेगा. होली को लेकर लोगों में खूब उत्साह देखा जा रहा है. इस कारण बाजार में भी में रौनक बढ़ गयी है. सिल्ली बाजार के बुंडू मोड़, महावीर चौक, काली मंदिर चौक, मुरी के रेल्वे बाजार, बड़ा मुरी समेत मेन रोड के सभी जगहों पर रंग गुलाल व पिचकारी की दुकान सज गयी है. लोग बाजार में कुर्ता- पायजामा व रंग, गुलाल, मिठाइयां आदि की खरीदारी कर रहे हैं. वहीं, रंग बिरंगी व आकर्षक पिचकारी बच्चों का मन मोह रहा है. इस साल होली के बाजार में मिसाइल पिचकारी, ड्रेगन पिचकारी, बैलून पिचकारी, पेंसिल पिचकारी, छोटा भीम व डोरेमोन का काफी डिमांड है. इसके अलावा विभिन्न प्रकार के मुखौटे व सजावटी सामग्रियों से भी दुकानें सजी पड़ी है. बच्चे से बड़े सभी होली के सामानों की खरीदारी कर रहे हैं. बाजार में हर्बल व आर्गेनिक गुलाल की खूब मांग है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >