रांची-लोहरदगा-डालटनगंज के बीच शटल ट्रेन चलेगी, भेजा गया प्रस्ताव

दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने रांची-लोहरदगा-डालटनगंज के बीच पहली बार शटल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है.

रांची. दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने रांची-लोहरदगा-डालटनगंज के बीच पहली बार शटल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है. इससे यात्रा का समय और खर्च घट जायेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. रांची रेल मंडल ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा है. वहां से अनुमति मिलते ही यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक रेल सेवा मिल सकेगी.

समय और खर्च दोनों की बचत होगी

नये प्रस्ताव के अनुसार, ट्रेन रात 11 से 12 बजे के बीच डालटनगंज (मेदिनीनगर) से रवाना होगी. फिर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह लगभग छह बजे रांची पहुंचेगी. रेल मंडल की योजना इस रूट पर दो ट्रिप ट्रेन चलाने की है, जिससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा. रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्रीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी. लातेहार, बरवाडीह और लोहरदगा जैसे इलाकों के लोगों को रांची आने-जाने में समय और खर्च दोनों की बचत होगी. इधर, रांची रेल मंडल ने हजारीबाग के लिए भी रांची–हजारीबाग वाया मेसरा शटल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है. इसे भी जल्द स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजने की तैयारी है. रेलवे का मानना है कि नयी शटल सेवाएं शुरू होने से क्षेत्रीय रेल नेटवर्क मजबूत होगा और स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

छोटे स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन, मिलेगी नियमित सेवा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार शटल ट्रेन टोरी, चेतर, रिचुघुटू, डेमू, लातेहार, बेंदी, कुमेंदी, हेहेगड़ा हॉल्ट, छिपादोह, बरवाडीह, मंगरा, केचकी, चियांकी, बोदाग्राम, बड़किचांपी, हेंदलासो भोकता बगीचा, लोहरदगा, इरगांव, अकासी, नागजुआ, नरकोपी, तंगरबसुली, इटकी, पिस्का और अरगोड़ा जैसे स्टेशनों से होकर चलेगी. इस रूट के कई छोटे स्टेशनों को पहली बार नियमित और सुलभ रेल सेवा का लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >