अनगड़ा से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
Ram Katha: झारखंड में रांची जिले के अनगड़ा के जोन्हा में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर जोन्हा में 19 मार्च से श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए मधुसूदन साहू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए ‘राम कथा संचालन समिति’ का गठन किया गया. बलराम साहू को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया.
विंध्याचल के धर्मराज शास्त्री करेंगे श्रीराम कथा का वाचन
आयोजन समिति ने बताया कि विंध्याचल धाम से पधारे कथावाचक आचार्य धर्मराज शास्त्री जी द्वारा आगामी 19 मार्च से प्रतिदिन भव्य श्रीराम कथा वाचन प्रारंभ होगा. कथा की शुरुआत से पूर्व क्षेत्र में एक भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी.
कथा आयोजन समिति के पदाधिकारी
बैठक में सर्वसम्मति से बलराम साहू जी को समिति का अध्यक्ष और राजेश साहू जी को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है. कार्यक्रम संयोजक का दायित्व संतोष साहू, जितेंद्र कुमार, सीताराम साहू और वसंत सुंडी को सौंपा गया है. उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश साहू, विकास साहू और गणेश कुम्हार का चयन किया गया. सचिव राजीव साहू और पंकज गुप्ता और कोषाध्यक्ष उदय साहू और प्रकाश साहू चुने गए हैं. वहीं, मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी युवराज साहू और शंभु साहू जी को दी गई है.
इसे भी पढ़ें: रांची में महिलाओं के लिए द रांची स्टूडियो यूनिसेक्स सैलून शुरू, 50% की विशेष छूट
संरक्षक और सलाहकार मंडल
समिति के संरक्षक के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो और रांची के समाजसेवी दिनेश साहू मार्गदर्शन करेंगे. वहीं, सलाहकार समिति में मधुसूदन साहू, किशोर साहू, प्रदीप साहू, आशीष साहू, परमेश्वर साहू, विनय साहू, कृष्णा साहू और दीनदयाल साहू को भी शामिल किया गया है.
इसे भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर नोवामुंडी में जश्न, रात में खूब फूटे पटाखे
