आग की लपटों पर नंगे पैर चले श्रद्धालु

श्री शिव मंडा पूजा के तहत शनिवार को झूलन कार्यक्रम हुआ. भोक्ताओं को लकड़ी के खंभे में बांधकर बारी-बारी से झुलाया गया.

रांची. श्री शिव मंडा पूजा के तहत शनिवार को झूलन कार्यक्रम हुआ. भोक्ताओं को लकड़ी के खंभे में बांधकर बारी-बारी से झुलाया गया. इससे पहले भोक्ताओं को बैलगाड़ी में नुकीली किलों के बीच लिटाकर शिव मंदिर महादेव मंडा लाया गया. लकड़ी पर लटके भोक्ताओं ने श्रद्धालुओं पर आस्था के फूल बरसाये. इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, रमेश सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल, अशोक साहू, दिलीप स्वर्णकार, संजीव विजयवर्गीय, बबलू मुंडा, अरविंद साहू, राधेश्याम केसरी, कैलाश केसरी, छत्रधारी महतो, मनपूरण नायक, राजकुमार महतो, उदय पासवान, रवि गोप, चुन्नू गोप, रणजीत राम, धर्मेंद्र सोनी, भोला चौधरी, अंकित केसरी, विक्रम साहू, अमित केसरी, धनंजय सिंह, मनोज गोप आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >