Karate: शोतोकान कराटे के मुख्य प्रशिक्षक मानस सिन्हा सम्मानित

शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक सह मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर हांशी मानस सिन्हा को यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के 160वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को सम्मानित किया गया.

रांची. शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक सह मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर हांशी मानस सिन्हा को यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के 160वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को सम्मानित किया गया. उन्हें ये सम्मान कराटे के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया. इस मौके पर शोकफ के कराटेकारों द्वारा कुमिते ब्रेकिंग, सेल्फ डिफेंस का प्रदर्शन किया गया. इसमें सेंसाई नंद किशोर महतो, परीक्षित पाठक, कृष भल्ला, राहुल कुमार, अश्विन, आदित्य सिंह, मनीष ग्रंथ, आयन, दीप्ति सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >