सिल्ली में रसोई गैस की किल्लत, ज्यादा कीमत दे कर बाहर से सिलिंडर ले रहे लोग

सिल्ली मुरी एवं आसपास के इलाकों में भारत गैस की किल्लत होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सिल्ली. सिल्ली मुरी एवं आसपास के इलाकों में भारत गैस की किल्लत होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले दस दिनों से इलाके में भारत गैस की आपूर्ति बंद है. गैस के जुगाड़ के लिए लोग इधर-उधर भाग रहे हैं. यहां तक कि ऊंची कीमत पर कहीं से लेना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं का आरोप है कि सिल्ली इलाके की भारत गैस की अधिकृत एजेंसी को फोन करने पर भी कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है.

बाहर की एजेंसी कर रही है आपूर्ति :

भारत गैस की इलाके में किल्लत देखकर सिल्ली क्षेत्र से बाहर के गैस एजेंसी मुरी सिल्ली में चुपके से गैस उपभोक्ताओं को आपूर्ति कर रही है. उपभोक्ताओं ने बताया कि ऐसे में लोगों को निर्धारित कीमत से ज्यादा कीमत देनी पड़ रही है. सोमवार की शाम भी भारत गैस बाहर की एजेंसी की एक गाड़ी ने मुरी में कई सिलेंडरों की आपूर्ति की है.

एजेंसी का पक्ष :

इलाके के गैस एजेंसी राज प्रिया गैस एजेंसी की संचालिका अंजू सुवर्णों ने बताया कि इलाके में गैस की कोई किल्लत नहीं है, केवल आपूर्ति में कुछ देरी हो रही है. मंगलवार की शाम गैस की आपूर्ति कर दी जायेगी. इस बीच अगर किसी बाहर की एजेंसी ने गैस की आपूर्ति क्षेत्र में चुपके से की है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ शिकायत की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >