शिल्पोत्सव एक्सपो-2026 का आयोजन 22 अगस्त से, देशभर के कारीगरों के उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

रांची के हटिया रेलवे स्टेशन के पास 22 से 31 अगस्त तक शिल्पोत्सव एक्सपो-2026 का आयोजन हो रहा है. यह एक्सपो देशभर के हस्तशिल्प, हथकरघा और ग्रामीण उत्पादों को एक मंच पर लाएगा. आगंतुकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा.

रांची: एग्रीकल्चरल कंसल्टेंसी एंड रूरल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (ACORDI), रांची की ओर से शिल्पोत्सव एक्सपो-2026 का आयोजन 22 से 31 अगस्त तक किया जाएगा. एक्सपो का आयोजन हटिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित दुर्गा पूजा मैदान में होगा. इसका उद्घाटन 22 अगस्त को शाम छह बजे हटिया विधायक नवीन जायसवाल करेंगे.

आयोजकों के अनुसार, एक्सपो का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प, हथकरघा, ग्रामीण उद्योग, एमएसएमई उत्पादों और पारंपरिक कला-संस्कृति को एक मंच उपलब्ध कराना है. प्रदर्शनी में देशभर से आने वाले कारीगर, शिल्पकार और उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री करेंगे.

मेले में हस्तशिल्प, हैंडलूम, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, पारंपरिक परिधान, आभूषण, सजावटी सामग्री, खाद्य उत्पाद और विभिन्न राज्यों की विशेष कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी. आगंतुकों के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.

आयोजकों ने बताया कि एक्सपो में लघु एवं एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े 100 से अधिक कारीगरों और कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है. इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों की भी भागीदारी होगी. एक्सपो के माध्यम से कारीगरों और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है.

संस्था ACORDI की ओर से अध्यक्ष राजू यादव, उपाध्यक्ष आस्था कुमारी तथा कार्यकारी सदस्य सुमित्रा कुमारी, ममता चौधरी और रितु झा आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. संस्था के महासचिव मनोज कुमार झा और सचिव अजीत कुमार ने एक्सपो से संबंधित जानकारी दी.

आयोजकों ने रांची और आसपास के लोगों से बड़ी संख्या में एक्सपो में पहुंचकर कारीगरों और उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है.

स्थान: दुर्गा पूजा मैदान, हटिया रेलवे स्टेशन के निकट, रांची

तिथि: 22 अगस्त से 31 अगस्त 2026


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >