फीस लेने की मिली है शिकायत : शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि कुछ निजी स्कूलों द्वारा लॉकडाउन अवधि में भी फीस लिये जाने की शिकायत उन्हें मिली है. स्कूलों से फिलहाल मई तक शुल्क नहीं लेने को कहा गया था.

रांची : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि कुछ निजी स्कूलों द्वारा लॉकडाउन अवधि में भी फीस लिये जाने की शिकायत उन्हें मिली है. स्कूलों से फिलहाल मई तक शुल्क नहीं लेने को कहा गया था. इसके बाद भी स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा अन्य फीस ले रहे हैं. स्कूल अगर इस दौरान बस किराया समेत अन्य शुल्क भी ले रहे हैं, तो उन्हें इस मद में अपना खर्च भी बताना होगा. स्कूल बिना बस चलाये बस का किराया कैसे वसूल सकता है. उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता हुई, तो स्कूलों से उनके आय-व्यय की जानकारी मांगी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >