Shibu Soren Health : शिबू सोरेन अस्पताल में भर्ती, हेमंत सोरेन साथ में हैं मौजूद

Shibu Soren Health : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन को लेकर दिल्ली गए हैं. हेल्थ चेकअप के बाद वे वापस रांची लौटेंगे.

Shibu Soren Health : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन को लेकर दिल्ली गए हैं. जानकारी के अनुसार, हेल्थ चेकअप के लिए शिबू सोरेन को विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया है. उनकी वापसी की तारीख अभी तय नहीं है. हेल्थ चेकअप की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी वापसी होगी. बताया जा रहा है कि शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया. डॉक्टर लगातार दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं.

गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे शिबू सोरेन

साल 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रात्रि भोज में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन के साथ ही उनके पिता शिबू सोरेन दिल्ली गये थे. इस दौरान शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ गयी थी. इसके बाद उन्हें तत्काल सर गंगाराम हॉस्पिटल ले जाया गया. इस दौरान हेमंत सोरेन भी उनके साथ थे. डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि अगले दो दिन तक शिबू सोरेन को गहन निगरानी में रखा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >