Football : लिमिटेड एफसी और दीपक ब्रदर्स के बीच फाइनल आज

शंकर-विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

रांची. नौवें शंकर-विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को लिमिटेड एफसी और दीपक ब्रदर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर फाइनल में प्रवेश किया. दोनों टीमों के बीच गुरुवार को फाइनल खेला जायेगा. इससे पूर्व दिन के पहले सेमीफाइनल का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ. इसमें लिमिटेड एफसी ने गुमला एफसी को 5-1 से पराजित किया. दूसरे सेमीफाइनल में दीपक ब्रदर्स ने सत्यारी टोली को 1-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. दोनों मैचों के लिए क्रमश: राज और लक्ष्मी कांत को मैन अॉफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >