नहीं रहे झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह, राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह नहीं रहे. आज रविवार को रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वे पिछले 10 महीने से लंग्स कैंसर से पीड़ित थे. मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य ने इनके निधन पर गहरा शोक जताया है.

रांची-झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का आज निधन हो गया. वे पिछले 10 महीने से लंग्स कैंसर से पीड़ित थे. मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. आज रविवार को रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. दोपहर साढ़े तीन बजे कोकर स्थित उनके आवास से शवयात्रा अंतिम संस्कार के लिए निकलेगी. इनके निधन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य ने गहरा शोक जताया है.

हरिनारायण सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद-राज्यपाल


झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ समाज और राज्य की सेवा की. शोकाकुल परिजनों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

ये भी पढ़ें: झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 22 अगस्त से रांची में सेना भर्ती रैली

पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति-मुख्यमंत्री


झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन का दुखद समाचार मिला. उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

निधन की सूचना से अत्यंत व्यथित हूं-नेता प्रतिपक्ष


नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन की सूचना से अत्यंत व्यथित हूं. उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से दशकों तक समाज की सेवा की. उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति दें.

कौन थे हरिनारायण सिंह?


वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह ने प्रभात खबर और दैनिक हिंदुस्तान में स्थानीय संपादक (रांची संस्करण) के रूप में कार्य किया. वे फिलहाल आजाद सिपाही के संपादक थे. उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है.

ये भी पढ़ें: Ranchi Crime News: अपने दो बच्चों के साथ महिला ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला तीनों का शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >