झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे नहीं रहे, दिल्ली में हुआ निधन

Dadai Dubey Death News: झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन हो गया है. गढ़वा जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ददई दुबे मजदूर यूनियन के भी नेता थे. पिछले कुछ दिनों से नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.

Dadai Dubey Death News: झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन हो गया है. गढ़वा जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ददई दुबे मजदूर यूनियन के भी नेता थे. पिछले कुछ दिनों से नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.

मजदूर नेता भी थे ददई दुबे

ददई दुबे मजदूर नेता भी थे. मजदूरों के हक की आवाज पूरी बुलंदी के साथ उठाते थे. वह विश्रामपुर के विधायक और धनबाद के सांसद रहे थे. उनके निधन पर झारखंड की सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. चंद्रशेखर दुबे झारखंड सरकार में मंत्री और इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे थे.

मजदूर नेता के निधन से शोक की लहर

ददई दुबे विश्रामपुर विधानसभा सीट से 6 बार चुनाव जीते. 9 जुलाई को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सर गंगाराम अस्पताल जाकर ददई दुबे से मुलाकात की थी. उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली थी. इस मजदूर नेता के निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रघुवर दास ने ददई दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास ने कहा कि धनबाद के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री ददई दुबे के निधन की दुखद सूचना मिली. बाबा बैद्यनाथ उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें. शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं.

हेमंत सोरेन ने चंद्रशेखर दुबे को इन शब्दों में दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा है कि झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहते हुए ददई दुबे जी लोगों के हक-अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे. उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे.

दीपिका पांडेय सिंह ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी ददई दुबे के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा, मेरे अभिभावक समान और परिवार के बेहद करीबी, झारखंड के मजदूरों की आवाज और जनआंदोलनों के प्रेरणास्रोत, धनबाद के पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री आदरणीय ददई दुबे जी के निधन से मन अत्यंत मर्माहत है. उनका जीवन संघर्ष, समाजसेवा और मज़दूर हितों के लिए पूर्णतः समर्पित रहा. वे न सिर्फ एक नेता, बल्कि हम सभी के मार्गदर्शक और स्नेहपूर्ण अभिभावक थे.

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने ददई दुबे को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर झारखंड प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दुःख व्यक्त किया है. दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने आज अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया, जो अपने संपूर्ण जीवन पार्टी और मजदूर को समर्पित था. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है.

इसे भी पढ़ें

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में क्यों नहीं आयीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी?

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में भारी बारिश के बाद स्वर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट जारी

श्रावणी मेले का उद्घाटन करने के बाद बोले मंत्री- बाबा मंदिर के पास क्यू कॉम्प्लेक्स तक बनेगा फुटओवरब्रिज

12 से 15 जुलाई तक झारखंड के सभी 24 जिलों में आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >