सुरक्षाकर्मी निकला पॉजिटिव, लाेकायुक्त कार्यालय बंद

सुरक्षाकर्मी निकला पॉजिटिव, लाेकायुक्त कार्यालय बंद

रांची : लोकायुक्त कार्यालय में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात रांची पुलिस का एक जवान कोराेना पॉजिटिव पाया गया है. इसके बाद लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय के आदेश से बुधवार व गुरुवार को दो दिनों के लिए कार्यालय बंद कर दिया गया है. इस दौरान पूरे लोकायुक्त कार्यालय को सैनिटाइज कराया जायेगा. उक्त सुरक्षाकर्मी कुछ दिनों पहले ही बिहार से लौटा था. उसके साथ के चार अन्य सुरक्षाकर्मियों का भी रैपिड टेस्ट कराया गया है. उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >