अपर बाजार में घर के सामने से स्कूटी की चोरी

चोरी गयी स्कूटी महिला अधिवक्ता की है

वरीय संवाददाता, रांची़ अधिवक्ता जिज्ञासा अग्रवाल नारसरिया के अपर बाजार के सोनार गली स्थित आवास के बाहर से ब्लू रंग की एक्टिवा स्कूटी (जेएच 01सीसी-7336) की चोरी कर ली गयी. चोरी की घटना को रविवार की रात लगभग दो बजे अंजाम दिया गया़ इस संबंध में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सोनार गली में इसी माह एक बाइक भी चोरी हुई थी. सोनार गली स्थित कुछ प्रतिष्ठानों का ताला भी तोड़ा गया है. व्यावसायिक इलाका होने के कारण दिन में मोबाइल चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है. ज्ञात हो कि अधिवक्ता जिज्ञासा अग्रवाल नारसरिया सिविल कोर्ट में तथा उनके पति अधिवक्ता श्याम नारसरिया झारखंड हाइकोर्ट में वकालत करते हैं. इलाके में पुलिस गश्त नहीं होने के कारण आपराधिक तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है. सोनार गली में रहने वालों ने पुलिस से आग्रह किया है कि अपर बाजार को अपराधमुक्त क्षेत्र बनाने के लिए इलाके में लगातार गश्त की जाये.

अपर बाजार से कार की चोरी

रांची. अपर बाजार बड़ा लाल स्ट्रीट से एक वैगनआर कार की चोरी कर ली गयी. मामले में अजय कुमार डीडवानिया ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि उनके आवास के पास उनकी कार पांच-छह दिनों से खड़ी थी. रविवार की सुबह नौ बजे आवास से बाहर निकले, तो देखा कि कार (जेएच-01एफ-7087) गायब है. इसके बाद कार की कई जगहों पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >