Sports Trial: जिला स्तरीय स्कूल ताइक्वांडो एवं कुश्ती का ट्रायल संपन्न

झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय स्कूल ताइक्वांडो एवं कुश्ती का चयन ट्रायल शनिवार को संपन्न हुआ.

रांची. झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय स्कूल ताइक्वांडो एवं कुश्ती का चयन ट्रायल शनिवार को संपन्न हुआ. जिला ताइक्वांडो टीम के गठन के लिए एसवी पब्लिक स्कूल में अंडर-14, 17 व 19 बालक-बालिका टीम का चयन किया गया. जिसमें कुल 30 बालक एवं 30 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया. वहीं कुश्ती टीम का गठन खेलगांव में किया गया. जिसमें अंडर-14, 17 व 19 वर्ग के बालक-बालिका शामिल हुए. चयनित खिलाड़ी खेलो झारखंड प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. ताइक्वांडो टीम के चयन ट्रायल में जिला ताइक्वांडो संघ के मिथलेश कुमार सिंह व कुश्ती टीम का चयन राज्य कुश्ती संघ के बबलू कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >