School Holiday : अब सीधे 9 जनवरी को खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

School Holiday : झारखंड में तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के बाद थोड़ी राहत मिलेगी. 24 घंटे में राजधानी रांची में 4.1, मेदिनीनगर-5.4 व बोकारो में 3.1 डिग्री न्यूनतम तापमान गिरा. ठंड को देखते हुए स्कूल अभी बंद रखने का फैसला लिया गया है.

School Holiday : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के सभी कोटी के सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों को आठ जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है. आदेश में कहा गया है कि अगर किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित है, तो सक्षम प्राधिकार अपने विवेकानुसार परीक्षा संचालन को लेकर निर्णय लेंगे. रांची में पिछले 24 घंटे में 4.1 डिग्री, मेदिनीनगर में 5.4 डिग्री और बोकारो में 3.1 डिग्री सेल्सियस पारा गिर गया है. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, मेदिनीनगर का 6.3, बोकारो का 8.5, लोहरदगा का 4.1 और कांके का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के समय में बदलाव

हजारीबाग में शीतलहर और कड़ाके की ठंड में भी आंगनबाड़ी केंद्र खुले हुए हैं. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के समय में बदलाव किया गया है. सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे. इधर सरकार ने जिले के सभी स्कूल को आठ जनवरी तक बंद कर दिया है.

यह भी पढ़ें : Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में और गिरेगा पारा, कांपेंगे लोग, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

ठंड व शीतलहर से बढ़ी परेशानी

गुमला में ठंड व शीतलहर से परेशानी बढ़ गयी है. ठंड को देखते हुए गुमला जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में तीन दिन छुट्टी बढ़ा दी गयी है. जिले के सभी श्रेणी के विद्यालयों में केजी से कक्षा 12वीं तक विद्यार्थियों की कक्षाएं छह जनवरी से आठ जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी. यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा. जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार कक्षाएं बंद रहने की अवधि में सभी सरकारी विद्यालयों में सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे.

ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे थे बच्चे

कड़ाके की ठंड व शीतलहरी में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे थे. पिछले साल दिसंबर से ही स्कूलों में छुट्टी करने की मांग की जा रही थी. मांग को देखते हुए झारखंड सरकार ने आठ जनवरी तक सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >