सीआइएसएफ जवानों के बच्चों के बीच 1.26 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति वितरित

सीआइएसएफ में नये मानदंडों के तहत डीजी छात्रवृत्ति का लाभ शिक्षा और खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करनेवाले सभी सीआइएसएफ वार्ड्स को मिलने लगा है.

डकरा. सीआइएसएफ कार्यालय डकरा द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि सीआइएसएफ में नये मानदंडों के तहत डीजी छात्रवृत्ति का लाभ शिक्षा और खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करनेवाले सभी सीआइएसएफ वार्ड्स को मिलने लगा है. अपने कर्मियों के कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने डीजी मेरिट छात्रवृत्ति योजना में यह सुधार कर शिक्षा और खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीआइएसफ कर्मियों के सभी वार्ड्स (बच्चों) को प्रोत्साहित करने का काम किया है. शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नए मानदंडों के तहत कुल 567 छात्र लाभान्वित हुए हैं. जिसके तहत कुल 1.26 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गयी है. कक्षा 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सीआइएसएफ कर्मियों के सभी वार्ड्स को छात्रवृत्ति के दायरे में लाया गया है. बल ने प्रति वर्ष 150 वार्ड्स को छात्रवृत्ति देने की पहले की सीमा को समाप्त कर दिया है. नये नियमों के साथ ऐसे सभी मेधावी छात्रों को अब समान रूप से पुरस्कृत किया जायेगा, जिससे वे और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे. बताया गया कि पहली बार सीआइएसएफ कर्मियों के वार्डस में से मेधावी खेल उपलब्धि हासिल करनेवालों को महानिदेशक की मेरिट छात्रवृत्ति के तहत मान्यता दी गयी है. इस वर्ष कुल पांच उपलब्धि हासिल करनेवालों को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी. नये मानदंडों के तहत सीआइएसएफ के उन बहादुर कर्मियों के वार्डस् को भी सहायता प्रदान की है जिन्होनें कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी.उनके बलिदान को सम्मान के साथ मान्यता देते हुए उनके वार्डस के लिए छात्रवृत्ति राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गयी है. इस वर्ष ऐसे आठ छात्रों को छात्रवृति प्रदान की गयी है. प्रणाली को और अधिक सुलभ बनाने के लिए पुरी आवेदन और अनुमोदन प्रक्रिया को अब डिजिटल कर दिया गया है.ऑनलाइन प्रणाली द्वारा सुगम उपभोग और पारदर्शिता सुनिश्चित करती है. साथ ही दूरस्थ स्थानों पर रहने वाले कर्मियों के वार्डस को बिना किसी कठिनाइयों के आवेदन करने में आसानी होगी.

जो मानदंड तय किया गया

जो नए मानदंड तय किये गये हैं, उसके अनुसार 80-90% अंक पर 20 हजार रुपये, 90% से अधिक पर 25 हजार रुपये, स्थानीय कमांडेंट कमलेश चौधरी ने कहा कि इस कल्याणकारी सुधार ने बल का मनोबल बढ़ाया है और संगठन और उसके कर्मियों के बीच विश्वास और आश्वासन के बंधन को मजबूत किया गया है.

डीजी छात्रवृत्ति का लाभ शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले सभी सीआइएसएफ वार्ड्स को मिल रहा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >