सशिविमं में इंग्लिश कर्सिव राइटिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

सरस्वती शिशु मंदिर, पुरानी राय में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के भैया-बहनों का अर्द्ध वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशित किया गया.

पिपरवार. सरस्वती शिशु मंदिर, पुरानी राय में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के भैया-बहनों का अर्द्ध वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशित किया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य गणेश महतो ने इंग्लिश कर्सिव राइटिंग प्रतियोगिता में अच्छे अंक प्राप्त करनेवाले भैया- बहनों को पुरस्कृत किया. कक्षा प्रथम की कृति कुमारी, अंशु कुमारी व सानवी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय का पुरस्कार दिया गया. इसी प्रकार द्वितीय कक्षा की आरूषी कुमारी, नंदनी कुमारी व सोनम कुमारी, तृतीय कक्षा की आराध्या कुमारी, जॉनसन उरांव व प्रिया कुमारी, चतुर्थ कक्षा की शिखा कुमारी, सौम्या कुमारी व आदित्य कुमार, पंचम कक्षा के रेशमी कुमारी, कुणाल कुमार व रोशनी कुमारी, षष्ठ कक्षा की राजनंदनी कुमारी, अभिषेक सोनी व अश्विनी राणा, सप्तम कक्षा के कमल किशोर, राखी कुमारी व सिद्धि कुमारी, अष्टम अ की सरस्वती कुजूर, कुणाल मुंडा व श्रेया ओझा, अष्टम ब की अनन्या गुप्ता, मधु कुमारी व अंजली कुमारी, नवम अ की रूबी कुमारी, अंतर कुमारी व श्रुति कुमारी, नवम ब की नंदनी कुमारी, शिवांगी कुमारी व लाडली कुमारी, दशम अ की प्रीति कुमारी, कुमकुम कुमारी व अनिकेत कुमार दशम ब के आदित्य कुमार, पूजा कुमारी व रेखा कुमारी, 11वीं की गायत्री कुमारी, अनामिका कुमारी व आरती कुमारी व 12वीं के संतोष कुमार, उमेश कुमार व बबलु कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. इस अवसर पर प्रधानाचार्य गणेश महतो ने कहा कि वर्तमान समय में अच्छा अंक और अच्छी राइटिंग की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >