हेमंत सोरेन से मिला सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल, विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का दिया आमंत्रण

झारखंड मे विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है. सरना समिति ने इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया है.

विश्व आदिवासी दिवस से पहले केंद्रीय सरना समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

सरना समिति ने सीएम का जताया आभार

सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर आयोजित होने जा रहे झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार भी जताया.

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव- 2023’ को एक अलग पहचान मिलेगी. इस बार इस महोत्सव का देश भर में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. खुशी की बात है कि देश-दुनिया से इस महोत्सव में शामिल होने के लिए लोग आ रहे हैं.

Also Read: विश्व आदिवासी दिवस: झारखंड आदिवासी महोत्सव में कला-संस्कृति की बिखरेगी अद्भुत छटा, दिखेंगे ये अनूठे रंग आदिवासियों को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी परंपरा, कला-संस्कृति, रहन-सहन, आदिवासी उत्पाद और गीत-संगीत-नृत्य को संरक्षित और आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इस कड़ी में झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन मील का पत्थर साबित होगा.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे ये लोग

इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, प्रकाश हंस, मुन्ना उरांव, अजीत उरांव, निकोलस एक्का, साइमन कच्छप, सोनू एक्का, अनीश अहमद, विजय बड़ाईक, जरिया उरांव, बबलू उरांव, धंजू नायक, सचिन कच्छप, मन्नू तिग्गा, विजय कच्छप, लाला कच्छप, सूरज मुंडा, मोनू राज, बिरलू तिर्की, करमा कमल लिंडा, शनि मिंज, पुरन टोप्पो, दिनेश कच्छप और संजू कच्छप शामिल थे.

Also Read: विश्व आदिवासी दिवस : 32 जनजातीय समूहों के लगेंगे स्टॉल, ये गायिका झुमायेंगी झारखंड लोगों को अपने गानों से

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >