जनगणना में ‘सरना’ धर्म कोड के विकल्प की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की मांग

Sarna Dharma Code in Census: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘सरना आदिवासियों का धर्म कोड है. इस धर्म की रक्षा नरेंद्र मोदी नहीं कर सकते. वह कहीं जाकर डुबकी मार सकते हैं, लेकिन आपकी हिफाजत नहीं कर सकते.’ उन्होंने कहा कि आने वाली जनगणना में ‘सरना’ का अलग कॉलम होना चाहिए. कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आह्वान किया कि वह भी इसके लिए प्रयास करें.

Sarna Dharma Code: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि अगली जनगणना में ‘सरना’ धर्म भी एक विकल्प होना चाहिए, ताकि इसमें विश्वास करने वाले लोग अपने धर्म के तौर पर इसका उल्लेख कर सकें. उन्होंने यहां ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए यह आरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सरना’ धर्म की रक्षा नहीं कर सकते.

आदिवासियों का धर्म कोड है ‘सरना’

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, ‘सरना आदिवासियों का धर्म कोड है. इस धर्म की रक्षा नरेंद्र मोदी नहीं कर सकते. वह कहीं जाकर डुबकी मार सकते हैं, लेकिन आपकी हिफाजत नहीं कर सकते.’ उन्होंने कहा कि आने वाली जनगणना में ‘सरना’ का अलग कॉलम होना चाहिए. कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आह्वान किया कि वह भी इसके लिए प्रयास करें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरना को जनगणना में शामिल करने का दबाव बनायेंगे – खरगे

बाद में उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘हमने आदिवासी भाई-बहनों के लिए ‘सरना कोड’ लागू करने की बात की थी. अब जनगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, तो आदिवासियों से उनका धर्म पूछ जायेगा, तो हम चाहते हैं कि अन्य धर्मों के साथ ‘सरना’ भी विकल्प के रूप में दिया जाये. इसके लिए हम भी केंद्र सरकार पर दवाब बनायेंगे. आप सब (जनता) को खासकर झारखंड की हमारी गठबंधन सरकार को इसके लिए मिलकर प्रयत्न करना है.’

इसे भी पढ़ें

मल्लिकार्जुन खरगे पर बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल गिराने के लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत की जिम्मेदारी ले मोदी सरकार, रांची में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Samvidhan Bachao Rally: रांची में मोदी सरकार पर बरसे खरगे, पूछा- आतंकी हमले की आशंका थी, तो अलर्ट क्यों नहीं किया?

घुसो पाकिस्तान में, घसीटकर लाओ उन हत्यारों को, जिन्होंने हमारे लोगों को मारा है, रांची में गरजीं अलका लांबा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >