Sarkari Naukri: झारखंड सरकार के इस विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर होगी बहाली, इतनी मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri: आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2022 तय की गयी है. इस तारीख तक इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होगी. सभी दस्तावेज ऑनलाइन ही जमा करने होंगे.

Sarkari Naukri in Jharkhand: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर बहाली होने जा रही है. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा में यह नियुक्ति होगी. 21 वर्ष से अधिक और 55 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए यह नौकरी होगी. किसी भी प्रतिष्ठित और मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 55 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक की परीक्षा पास कर चुके लोग इसके लिए आवेदन कर सकेंगे.

गढ़वा में ब्लॉक वॉश को-ऑर्डिनेटर के दो पदों पर होगी नियुक्ति

भारत सरकार की ओर से संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए गढ़वा जिला में ब्लॉक वॉश को-ऑर्डिटेनर के पद पर दो (02) लोगों को नियुक्त किया जायेगा. इसमें एक पद सामान्य व्यक्ति के लिए है, जबकि दूसरा पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है. शुरुआत में यह नौकरी एक साल के अनुबंध पर होगी. अगर काम संतोषप्रद रहा, तो कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया जायेगा.

Also Read: Sarkari Naukri: प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा 11 दिसंबर को, 11000 से अधिक है वैकेंसी

7 अक्टूबर 2022 तक कर सकेंगे आवेदन

ब्लॉक वॉश को-ऑर्डिटेर के पद पर नियुक्ति के बाद संबंधित व्यक्तियों को प्रति माह 12,000 रुपये मानदेय दिया जायेगा. इसके आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2022 तय की गयी है. इस तारीख तक इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होगी. सभी दस्तावेज ऑनलाइन ही जमा करने होंगे.

यहां देख सकेंगे मेरिट लिस्ट

इसके लिए एक ई-मेल आईडी जारी किया गया है. इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन और दस्तावेज recruitmentgarhwa2022@gmail.com पर अपलोड करना होगा. 13 अक्टूबर 2022 तक मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. यह लिस्ट garhwa.nic.in पर जारी की जायेगी. 17 अक्टूबर तक लोग अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे.

Also Read: Sarkari Naukri: केंद्र और राज्य सरकारों के तहत विभिन्न विभागों में निकली बंपर नौकरी, यहां जानें अपडेट

लिखित परीक्षा और दक्षता मूल्यांकन भी होगा

सभी श्रेणी के पदों की रिक्तियों की शुरुआती मेरिट लिस्ट से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पदाधिकारी लिखित परीक्षा एवं दक्षता मूल्यांकन के लिए बुलायेंगे. इसकी सूचना भी garhwa.nic.in पर अपलोड की जायेगी. आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी garhwa.nic.in पर देख सकते हैं. इसके लिए जारी विज्ञापन में स्पष्ट कर दिया गया है कि परीक्षा या इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >