झारखंड: CUJ की शोधार्थी प्रियंका ठाकुरी बनीं कोल इंडिया में कम्युनिटी डेवलपमेंट ऑफिसर, बोलीं-ऐसे मिली सफलता

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के डिपार्टमेंट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड ट्राइबल स्टडीज (मानव विज्ञान एवं जनजातीय अध्ययन विभाग) की शोधार्थी प्रियंका ठाकुरी को चयन होने के बाद सीसीएल कंपनी में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) डिपार्टमेंट में कार्यभार मिला है.

रांची : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के डिपार्टमेंट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड ट्राइबल स्टडीज (मानव विज्ञान एवं जनजातीय अध्ययन विभाग) की शोधार्थी प्रियंका ठाकुरी का चयन कोल इंडिया की सीसीएल कंपनी में बतौर कम्युनिटी डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर हुआ है. रांची जिले के नामकुम प्रखंड की रहनेवाली प्रियंका ने वर्ष 2022 में कोल इंडिया के मैनेजमेंट ट्रेनी की अखिल भारतीय चयन परीक्षा दी थी. इस परीक्षा में पास होने के बाद इनका चयन हुआ है. फिलहाल वे डॉ शमशेर आलम के निर्देशन में जनजातीय बहुल क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण एवं उनसे जुड़े मुद्दों पर पीएचडी (शोध) कर रही हैं.

सीयूजे की शोधार्थी हैं प्रियंका

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के डिपार्टमेंट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड ट्राइबल स्टडीज (मानव विज्ञान एवं जनजातीय अध्ययन विभाग) की शोधार्थी प्रियंका ठाकुरी को चयन होने के बाद सीसीएल कंपनी में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) डिपार्टमेंट में कार्यभार मिला है. इस चयन से उनके परिवार तथा विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है. प्रियंका के अनुसार नियमित पढ़ाई की बदौलत आज उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है.

Also Read: झारखंड: 2016 से पहले वाली नियोजन नीति पर नियुक्ति के पक्ष में हैं 73 % युवा, हेमंत सोरेन सरकार ने मांगी थी राय

यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर चुकी हैं प्रियंका

प्रियंका ने दसवीं की पढ़ाई लोरेटो कॉन्वेंट (रांची) एवं 12वीं की पढ़ाई डीएवी कपिलदेव (कडरू) से हुई है. उन्होंने स्नातक काशी हिंदू विश्वविद्यालय से तथा स्नातकोत्तर इग्नू से रूरल डेवलपमेंट में किया है. उन्होंने यूजीसी नेट की परीक्षा भी पास की है. वर्तमान में वह झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में डॉ शमशेर आलम के निर्देशन में जनजातीय बहुल क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण एवं उनसे जुड़े मुद्दों पर पीएचडी (शोध) कर रही हैं. इस चयन पर झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी है.

Also Read: झारखंड:डायन-बिसाही में हत्या करने के दोषी को सिमडेगा की अदालत ने सुनायी उम्रकैद की सजा, 10 हजार रुपये जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >