राय में सरहुल महोत्सव का आयोजन

राय बाजारटांड़ स्थित आंबेडकर मैदान में सोमवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया.

पिपरवार. राय बाजारटांड़ स्थित आंबेडकर मैदान में सोमवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो बतौर मुख्य अतिथि थे. परंपरा के अनुसार पहान के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में महिलाएं मांदर की थाप पर झूमर करती नजर आयी. समिति द्वारा ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए नागपुरी ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि द्वारा फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. नागपुरी कलाकार नीतेश कच्छप व उनकी टीम ने नृत्य-गीत से लोगों को खूब झुमाया. मौके पर नागेश्वर महतो, उप प्रमुख सुमन देवी, मुखिया शीला देवी, शिवनाथ मुंडा, एतवारा महतो, प्रदीप उरांव, रवींद्र कुमार सिंह, रीना देवी, गुंजन कुमारी सिंह, विजय पहान, दुर्गा प्रसाद महतो, रूपेश कुमार महतो, गणेश कुमार महतो, भुवनेश्वर महतो, सोनू कुमार, विजय महतो, दीपक कुमार महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >